मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजस्थान दल को 1080 बी.यू. यूनिट सौपी गई।
राजसमंद (राजस्थान) के लिए जिला निवाड़ी से भेजी गईं ईवीएम की 1080 बैलेट यूनिट

निवाड़ी। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य में आगामी चुनाव के मद्देनज़र जिला निवाड़ी से 1080 बी.यू. (बैलेट यूनिट) राजसमंद जिले को प्रेषित की गईं।

निर्वाचन संबंधी इस कार्यवाही के तहत कलेक्टर राजसमंद (राजस्थान) द्वारा दल का गठन कर श्री सुरेश नाहर, तहसीलदार एवं श्री विनय दाधीच, भू-अभिलेख अधीक्षक को सुरक्षाकर्मियों सहित जिला निवाड़ी भेजा गया था।

दिनांक 13 दिसंबर 2026 को प्रातः 9:50 बजे पुरानी गल्ला मंडी, देवेंद्रपुरा रोड स्थित ईवीएम वेयरहाउस को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री विनीता जैन, एसडीएम निवाड़ी सुश्री मनीषा जैन, नायब तहसीलदार श् राकेश चौहान, निर्वाचन अधीक्षक शुभम गिरी, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में खोला गया।

सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए 1080 बी.यू. यूनिट राजस्थान से आए अधिकृत दल को विधिवत रूप से सुपुर्द की गईं। कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात दोपहर 1:50 बजे ईवीएम वेयरहाउस को पुनः सील कर बंद किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण कार्य प्रशासनिक निगरानी में संपन्न कराया गया




