Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़शिक्षा

पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय निवाड़ी में वार्षिक उत्सव संपन्न

प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

निवाड़ी।
पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में शुक्रवार, 7 फरवरी 2026 को सत्र 2025-26 का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना से हुआ।

कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए शिक्षक शुभम तिवारी ने वार्षिक उत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, खेल, अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं उत्कृष्ट आचरण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं।

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी लगभग 65 छात्राओं को इस अवसर पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संध्या घोष द्वारा प्रस्तुत गीत “बस इतना सा साथ था हमारा तुम्हारा” ने उपस्थित छात्राओं एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।

वहीं छात्रा कुमारी अनिता ने अपनी कविता के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में संस्था के प्राचार्य व्ही. के. पुरोहित ने लगभग 100 छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रतीक चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य पिपरा टी. डी. अहिरवार, के. एल. अहिरवार, संजीव गुप्ता, नीलम बाजपेई, प्रवेश यादव, विनीता गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!