E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर का पलटवार, शिशुपाल यादव के आरोपों को बताया भ्रामक

विकास कार्यों और जनहित योजनाओं पर राजनीति न करने की अपील, तथ्यों के साथ जवाब देने की बात

निवाड़ी,पृथ्वीपुर। क्षेत्रीय राजनीति में जारी बयानबाज़ी के बीच पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने शिशुपाल यादव के हालिया आरोपों पर कड़ा जवाब दिया है।

विधायक राठौर ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यहीन और जनता को भ्रमित करने वाले हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से जारी हैं और सभी परियोजनाओं की प्रगति सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

विधायक ने कहा कि “जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं, सहयोग होना चाहिए।”
राठौर ने यह भी कहा कि यदि किसी को योजनाओं पर आपत्ति है तो वह तथ्य और प्रमाण के साथ सामने आए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!