Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देशधर्मनिवाड़ीमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघमहाराष्ट्रमुम्बईराजनीतिसेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म

“मैं मुस्लिम हूं लेकिन हिंदू देवी-देवताओं में आस्था रखती हूं” दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने अपने अंतरधार्मिक विवाह और धर्म को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंदू से शादी की और वह अपने फैसले से बेहद खुश हैं।

अंतरधार्मिक विवाह पर बोलीं दिग्गज अभिनेत्री, मुस्लिम समाज में बहुविवाह पर भी उठाए सवाल

मुम्बई महाराष्ट्र।  बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में अपने अंतरधार्मिक विवाह और धार्मिक आस्था को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह जन्म से मुस्लिम हैं, लेकिन हिंदू धर्म के देवी-देवताओं में उनकी गहरी आस्था रही है।

मुमताज ने बताया कि उन्होंने एक हिंदू से शादी की और उनकी बहन ने भी हिंदू से ही विवाह किया। अभिनेत्री के मुताबिक, इस अंतरधार्मिक विवाह के बावजूद उनका परिवार बेहद खुशहाल है।

उन्होंने कहा,“मैं हमेशा कहती हूं कि मैंने एक हिंदू से शादी की है, मेरी बहन ने भी, और हम बहुत खुश हैं।”
इसी दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज में बहुविवाह की परंपरा पर भी सवाल उठाए। मुमताज ने कहा कि कई मुस्लिम पुरुष तीन-चार बार शादी करते हैं और बाद में पत्नियों को छोड़ देते हैं। उनके मुताबिक इस तरह की स्थिति महिलाओं के लिए मुश्किल पैदा करती है।

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि किसी भी धर्म में इंसानियत और रिश्तों की अहमियत सबसे ज्यादा होनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि धर्म से ज्यादा जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें और खुशहाल जीवन जिएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!