Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
https://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़निवाड़ीपृथ्वीपरभोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघराजनीतिराजस्वराज्यलोकल न्यूज़विधानसभाविश्वविद्यालय अनुदान आयोगशिक्षाश्रीरामराजा सरकार धाम ओरछासड़क परिवहनसागरसेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म

निवाड़ी को मिली 193 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल का लोकार्पण; विधि व MBA कॉलेज,सर्वसुविधायुक्त नबीन बसस्टैण्ड की घोषणा, विधायक अनिल जैन के निवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

​ओरछा को बताया MP की 'अयोध्या', UCC लागू करने से लेकर किसान, बहनों और युवाओं के लिए किए कई बड़े ऐलान

टुडे इंडिया न्यूज एमपी (Today India News MP)

“निवाड़ी मध्य प्रदेश की अयोध्या है। जिस तरह अयोध्या में भगवान राम का दिव्य धाम जगमगा रहा है, उसी तर्ज पर ओरछा में ‘राम राजा लोक’ का निर्माण हो रहा है। भगवान राम का ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ ओरछा की गरिमा को बढ़ाता है।”

डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

 

निवाड़ी/भोपाल:

​मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी प्रवास के दौरान जिलेवासियों को ₹193 करोड़ से अधिक लागत के 59 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी। खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में रिमोट का बटन दबाकर मुख्यमंत्री ने ₹25 करोड़ 63 लाख की लागत से निर्मित नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन तथा आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया।

​इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले में अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया तथा हितग्राहियों को हितलाभ व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

कलेक्ट्रेट पूजन, अवलोकन और पौधारोपण

​लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का पूजन पंडित सत्येंद्र सत्यदेव तिवारी (नगर परिषद उपाध्यक्ष) ने विधि-विधान से सम्पन्न कराया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने:

  • परिसर का निरीक्षण: कलेक्टर कक्ष, प्रशासनिक शाखाओं और कलेक्ट्रेट परिसर का गहन अवलोकन किया।
  • पौधारोपण: कलेक्ट्रेट परिसर में स्मृति स्वरूप पौधारोपण किया।
  • प्रशासनिक सशक्तिकरण: मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 अक्टूबर 2018 को निवाड़ी जिले के गठन के बाद यह नवीन कलेक्ट्रेट भवन प्रशासनिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अब नागरिकों को सभी शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा।

केन-बेतवा लिंक परियोजना से समृद्ध होगा बुंदेलखंड

​जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के वीरों को नमन किया और कहा:

  • ₹1 लाख करोड़ की परियोजना: यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ₹1 लाख करोड़ की लागत से केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर तेजी से कार्य जारी है।
  • किसानों को मिलेगा लाभ: नदी जोड़ो परियोजना पूर्ण होने पर बुंदेलखंड के किसान वर्ष में तीन-तीन फसलें पैदा कर सकेंगे, जिससे क्षेत्र में चौतरफा समृद्धि आएगी।

किसान कल्याण, दुग्ध-मत्स्य उत्पादन और महिला सशक्तिकरण

  • गेहूं उपार्जन में रिकॉर्ड: मध्य प्रदेश सरकार ने देश में सर्वाधिक लगभग 14 लाख किसानों से ₹2,625 प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं की खरीद की है।
  • आय बढ़ाने के उपाय: किसान दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर अपनी आय में निरंतर वृद्धि कर सकते हैं। सरकार इसके लिए प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है।
  • लाड़ली बहना व आवास योजना: लाड़ली बहना योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन और पीएम आवास योजना के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
  • संस्कृति और शिक्षा: बच्चों की शिक्षा के लिए सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की जा रही है तथा गुरु-शिष्य परंपरा को संजोते हुए विश्वविद्यालयों के प्रमुखों को अब ‘कुलगुरु’ का नाम दिया गया है।

समान नागरिक संहिता (UCC) पर बड़ा बयान

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (UCC) को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

“मध्य प्रदेश में राम और रहीम एक ही कानून से शासित होंगे। UCC बिल किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि हर नागरिक को समान अधिकार और समान कानून उपलब्ध कराने का माध्यम है, जिससे सामाजिक समरसता और लैंगिक समानता मजबूत होगी।”

निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि निवाड़ी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन और निवाड़ी जिले को मिली सौगातें निवाड़ी के विकास को आगे बढायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

राज्यसभा सांसद महेश केवट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार भारत को विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे रही है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना का विकास तेजी से हो रहा है। किसान, युवा, गरीब और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य हो रहे हैं।

निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने निवाड़ी को दी जा रही करोड़ों रुपए की सौगातों को जिले के स्वर्णिम अध्याय की शुरूआत कहते हुए कहा कि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय और जिला अस्पताल के लोकापर्ण से निवाड़ीवासियों को प्रशासनिक और चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रमुख घोषणाएं

  • उच्च शिक्षा: निवाड़ी में विधि महाविद्यालय (Law College) एवं MBA कॉलेज खोला जाएगा
  • सांस्कृतिक धरोहर: प्रदेश की हर नगर पंचायत में ‘गीता भवन’ का निर्माण होगा।
  • परिवहन सेवा: निवाड़ी में सर्वसुविधायुक्त नवीन बस स्टैंड बनेगा तथा प्रदेश भर में ‘मुख्यमंत्री सुगम सहायता बस सेवा’ की शुरुआत होगी।
  • गौ-सेवा व पुल निर्माण: तरीचरकला में गौशाला का निर्माण किया जाएगा और कनेर नदी पर जनौली एवं चंदावनी के बीच नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।

विधायक अनिल जैन के निवास पहुंचे CM

​लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवाड़ी विधायक अनिल जैन के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जन एवं प्रशासनिक अधिकारी

  • मंचासीन अतिथि व जनप्रतिनिधि:
    • नारायण सिंह कुशवाहा (प्रभारी मंत्री, जिला निवाड़ी तथा मंत्री – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण)
    • महेश केवट (राज्यसभा सांसद)
    • अनिल जैन (विधायक, निवाड़ी)
    • राजेश पटेरिया (सांसद प्रतिनिधि)
    • डॉ. शिशुपाल यादव (पूर्व विधायक, पृथ्वीपुर)
    • श्रीमती निरंजना जैन (अध्यक्ष, जनपद पंचायत निवाड़ी)
  • प्रशासनिक अधिकारी:
    • श्रीमती जमुना भिड़े (कलेक्टर, निवाड़ी)
    • डॉ. राय सिंह नरवरिया (पुलिस अधीक्षक)
    •  इकबाल मोहम्मद (अपर कलेक्टर)
    •  रोहन सक्सेना (सीईओ, जिला पंचायत) एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी।

कारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!