निवाड़ी में “कृषक कल्याण वर्ष–2026” का जिला स्तरीय शुभारंभ
विधायक अनिल जैन और कलेक्टर जमुना भिडे ने किया कृषि रथ को रवाना

निवाड़ी। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित “कृषक कल्याण वर्ष–2026” के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम जनपद पंचायत सभागार, निवाड़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन एवं अध्यक्षता कर रहीं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया सजीव प्रसारण भी उपस्थितजनों ने देखा।
![]()
कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी

विधायक अनिल जैन और कलेक्टर जमुना भिडे ने किया कृषि रथ को रवाना
किसानों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से विधायक अनिल जैन और कलेक्टर जमुना भिडे ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में जाकर कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत संचालित योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद, बीमा और तकनीकी सहायता की जानकारी देगा।

किसानों को योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि यांत्रिकीकरण, उन्नत बीज वितरण, सिंचाई योजनाएं एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

कार्यक्रम में एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, जिला कृषि अधिकारी भरत राजवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कृषक कल्याण वर्ष को सफल बनाने का संकल्प लिया।
![]()




