खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
निवाड़ी जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त, मिट्टी से भरी 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

निवाड़ी | पृथ्वीपुर
निवाड़ी जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के सख्त निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग की टीम ने पृथ्वीपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अवैध रूप से खनिज मिट्टी का परिवहन कर रही 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है।

जिला खनिज अधिकारी अजय मिश्रा के निर्देशन में खनिज निरीक्षक बृजेश कुमार अहिरवार एवं दल के सदस्य हनीफ, देवानंद और शिवम् शुक्ला द्वारा यह कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान पृथ्वीपुर सीएम राइज स्कूल के पास बिना वैध दस्तावेजों एवं रॉयल्टी पर्ची के खनिज मिट्टी का परिवहन करते हुए वाहन पकड़ा गया।

जप्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को विधिवत अभिरक्षा में लेकर थाना पृथ्वीपुर में सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




