E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifनिवाड़ीमध्य प्रदेश

निवाड़ी में दिशा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

सांसद केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

निवाड़ी में दिशा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
सांसद केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा
निवाड़ी।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक का आयोजन निवाड़ी जिले में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की। बैठक में जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में विधायक अनिल जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज राय, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे सहित जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक अनिल जैन ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को बैठक में उठाया और अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज राय ने ग्रामीण विकास, सड़क, जल आपूर्ति, स्वच्छता एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।


कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति दी और बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।


बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सांसद द्वारा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!