E-PaperUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

विकासखण्ड निवाड़ी में 5 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु ऑनलाइन विज्ञप्ति जारी

अधिक जानकारी के लिए एसडीएम निवाड़ी एवं जिला खाद्य कार्यालय से संपर्क

निवाड़ी। उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन के उद्देश्य से विकासखण्ड निवाड़ी में 5 शासकीय उचित मूल्य दुकानों को नवीन संस्था/समूह को आवंटित किए जाने हेतु ऑनलाइन विज्ञप्ति जारी की गई है।

12 से 28 जनवरी तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशानुसार तथा एसडीएम निवाड़ी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक संस्था/समूह उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए 12 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन www.mrationmitra.nic.in पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।

इन ग्राम पंचायतों में खुलेंगी अतिरिक्त उचित मूल्य दुकानें
देवरीनायक, बहेरा, कठउपहाड़ी, ढिमरपुरा एवं ग्राम पंचायत टेहरका में एक-एक अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान के आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।
इन संस्थाओं को मिलेगा आवंटन का अवसर
मध्य प्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)

आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकान का आवंटन निम्न संस्थाओं को किया जा सकेगा—

प्राथमिक कृषि सहकारी समिति
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति
वृहताकार सेवा सहकारी समिति (जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबद्ध)
विपणन सहकारी समिति (मध्य प्रदेश राज्य विपणन सहकारी संघ की सदस्य)
संयुक्त वन प्रबंधन समिति / लघु वनोपज सहकारी समिति
(संयुक्त वन प्रबंधन समिति को प्राथमिकता दी जाएगी)
महिला स्व-सहायता समूह

पंजीयन अवधि को लेकर अनिवार्य शर्त

ऐसी संस्था/समूह जिसका पंजीयन आवेदन तिथि से कम से कम एक वर्ष पूर्व का नहीं है, वह उचित मूल्य दुकान के आवंटन हेतु पात्र नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!