जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न
कलेक्ट्रेट सभागार में अध्यक्ष सरोज प्रेमचंद्र राय की अध्यक्षता में हुई बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा

निवाड़ी। जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज प्रेमचंद्र राय की अध्यक्षता तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहन सक्सेना की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सामान्य सभा जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अध्यक्ष श्रीमती राय ने गत बैठक में प्रस्तावित कार्यों एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा कर अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए।

सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना ने प्रस्तावित कार्यों एवं कार्य प्रगति की जानकारी साझा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
![]()
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत ग्यादीन अहिरवार, सदस्य अमित राय, श्रीमती रोशनी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, तहसीलदार जगदीश रंधावा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




