Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedखाद्यान्ननिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

सभी शासकीय संस्थाओं का संचालन पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से हो : कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों ने पंचायतों का किया निरीक्षण

निवाड़ी समाचार:
शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के ग्राम पंचायत स्तर पर सफल क्रियान्वयन तथा शासकीय संस्थाओं में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों के गठित दल ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार अधिकारियों ने शासकीय विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों तथा पंचायतों में संचालित प्रगतिरत कार्यों एवं योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का विस्तृत खाका तैयार किया, जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शासकीय संस्थाओं का संचालन पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों में संस्था के खुलने-बंद होने का समय, कर्मचारियों की उपस्थिति, नाश्ता एवं भोजन वितरण की गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन योजना, बिजली कनेक्शन, शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया।

वहीं स्वास्थ्य केन्द्रों में समय पालन, स्वच्छता, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड की प्रगति तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई।

इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य दुकानों में स्टॉक पंजी, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था तथा हितग्राहियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।

साथ ही पंचायतों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, पंचायत भवन, ग्राम सभा बैठकों की स्थिति, सचिव एवं रोजगार सहायक की उपस्थिति तथा पटवारी के भ्रमण दिवस की जानकारी भी दर्ज की गई।

निरीक्षण प्रतिवेदन संयुक्त हस्ताक्षर से कलेक्टर के समक्ष आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।

निरीक्षण की गई पंचायतें:
अधिकारियों के दल ने चकरपुर, चंदावनी, गुजर्रा खुर्द, गुजर्रा कला, जनौली, जमुनिया भाटा, कारी पहाड़ी, पठारी, लड़ेसरा, मंडोर पूर्वी, रजपुरा, मंडोर पश्चिमी, बनगाय खास, मजरा बनगाय, कुम्हर्रा खास, कुम्हर्रा भाटा, जमुनिया खास तथा छात्रावास ओरछा का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!