Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़शिक्षा

एसडीएम एवं डिप्टी कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम

निवाड़ी। निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एसडीएम निवाड़ी सुश्री मनीषा जैन ने डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 निवाड़ी एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण कक्ष, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नियमों के अनुरूप संचालित हो।


जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, ताकि नकल पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!