Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़स्वास्थ्य

पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

अनाधिकृत वाहन पार्किंग पर रोक लगाने और व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

निवाड़ीपृथ्वीपुर। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पृथ्वीपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़े किए जा रहे निजी वाहनों की पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने वार्डों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. गजेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!