रियासी की त्रिकुटा पहाड़ियों में भव्य श्री शंकराचार्य मंदिर का आज शिलान्यास, एलजी मनोज सिन्हा करेंगे भूमि पूजन
Manoj Sinha की मौजूदगी में शुरू होगी 31.51 करोड़ की परियोजना, Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board करेगा निर्माण कार्य

जम्मू कश्मीर। today India News MP
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले स्थित त्रिकुटा पहाड़ियों में आदि शंकराचार्य को समर्पित भव्य श्री शंकराचार्य मंदिर का शिलान्यास आज जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा किया जाएगा।
यह मंदिर त्रिकुटा पहाड़ियों में विकसित किया जाएगा, जहां विश्व प्रसिद्ध Mata Vaishno Devi Temple पहले से ही आस्था का प्रमुख केंद्र है।

करीब छह दशक पहले प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण परियोजना को अब धरातल पर उतारा जा रहा है।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा लगभग 31.51 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर निर्माण के साथ-साथ एक्सेस रोड, सार्वजनिक सुविधाएं (पब्लिक यूटिलिटीज़) और 50 व्यावसायिक दुकानों का निर्माण भी कराया जाएगा।
इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की संभावना है। भव्य मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए एक नया आध्यात्मिक आकर्षण केंद्र बनेगा।




