Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउद्यानकीकृषिनिवाड़ीमध्य प्रदेश

एकीकृत बागवानी मिशन कार्यशाला का शुभारंभ: उद्यानिकी विस्तार से किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

उद्यानिकी का विस्तार किया जाए और अधिक से अधिक किसानों को लाभ मुहैया कराया जाए जिससे किसान आत्मनिर्भर बनें : विधायक श्री अनिल जैन कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को किया प्रोत्साहित

निवाड़ी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद सभागार ऑडिटोरियम, निवाड़ी में एकीकृत बागवानी मिशन अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला, सेमिनार, प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में निवाड़ी विधायक अनिल जैन के मुख्य आतिथ्य में सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया एवं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की उपस्थिति में सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

विधायक श्री अनिल जैन ने अपने संबोधन में कहा कि कृषकों को उद्यानिकी क्षेत्र से जुड़ी शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण के क्षेत्र में उद्यानिकी को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्पष्ट संदेश है कि उद्यानिकी का विस्तार कर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित किया जाए, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है।


इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने जिले की जलवायु परिस्थितियों को फल, फूल एवं सब्जी उत्पादन के लिए अनुकूल बताते हुए कृषकों से उद्यानिकी फसलों को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से नगदी फसलों के उत्पादन पर जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा उद्यानिकी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया। विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी सुनील राठौर द्वारा दी गई।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि  राजेश पटेरिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहायक संचालक उद्यान श्री अरुण पटले सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!