नेगुआं मंडल में बूथ सशक्तिकरण पर जोर
जुगयाई शक्ति केंद्र के बूथ 92 व 93 के कार्यकर्ताओं के साथ माननीय विधायक अनिल जैन की बैठक

निवाड़ी। नेगुआं मंडल के अंतर्गत जुगयाई शक्ति केंद्र पर माननीय विधायक श्री अनिल जैन जी ने बूथ क्रमांक 92 एवं 93 के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की।

बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना रहा।
विधायक श्री जैन ने कहा कि शक्ति केंद्र हमारी संगठनात्मक संरचना की रीढ़ हैं।

यदि शक्ति केंद्र सशक्त होंगे, तो बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने तथा संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाते हुए बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, लाभार्थी संवाद और सोशल समन्वय पर विशेष चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्रीय मुद्दों, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क से जुड़े सुझाव रखे। विधायक ने सभी सुझावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन देते हुए टीमवर्क और निरंतर सक्रियता पर जोर दिया।
इस अवसर पर मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जुगयाई शक्ति केंद्र के बूथ 92 व 93 के कार्यकर्ताओं के साथ माननीय विधायक अनिल जैन की बैठक
नेगुआं मंडल के अंतर्गत जुगयाई शक्ति केंद्र पर माननीय विधायक अनिल जैन जी ने बूथ क्रमांक 92 एवं 93 के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना रहा।

विधायक अनिल जैन ने कहा कि शक्ति केंद्र हमारी संगठनात्मक संरचना की रीढ़ हैं। यदि शक्ति केंद्र सशक्त होंगे, तो बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने तथा संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

![]()
इस अवसर पर मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।