https://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़निवाड़ीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़विधानसभासेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी सौगात: विधायक अनिल जैन के प्रयासों से निवाड़ी में खुलेगा जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय

​निवाड़ी विधायक अनिल जैन की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रशासनिक स्वीकृति। ​क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को अब योजनाओं का मिलेगा सीधा और त्वरित लाभ, जिला मुख्यालय पर कार्यालय खुलने से दूर होगी परेशानियां।

टुडे इंडिया न्यूज एमपी

​निवाड़ी / भोपाल:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के विकास और जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिल जैन के निरंतर प्रयासों के चलते अब निवाड़ी जिला मुख्यालय पर जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्यालय के खोले जाने की स्वीकृति दिए जाने से क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

​लंबे समय से महसूस की जा रही थी आवश्यकता

​नवगठित जिला होने के कारण निवाड़ी में कई प्रशासनिक कार्यालयों का संचालन सुचारू रूप से शुरू होना बाकी था, जिससे महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग में अड़चनें आती थीं। स्थानीय महिलाओं और जरूरतमंदों को छोटी-छोटी औपचारिकताओं या शिकायतों के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था। विधायक अनिल जैन ने इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय को जल्द से जल्द खोले जाने का प्रस्ताव रखा था।

​योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी

​मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही इस कार्यालय के भवन और संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस कार्यालय के खुलने से लाड़ली बहना योजना, पोषण आहार वितरण, आंगनवाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान से जुड़ी तमाम शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से जिले की जनता तक पहुंच सकेगा।

​स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!