https://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़निवाड़ीभोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघराजनीतिलोकल न्यूज़विधानसभाश्रीरामराजा सरकार धाम ओरछासेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म

सेवा ज्योति यात्रा: तरीचरकलां में आदिवासियों के बीच पत्थर पर बैठकर विधायक अनिल जैन ने सुनीं समस्याएं, मौके पर कराया समाधान

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष और 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत निवाड़ी विधानसभा में दिखी अनोखी संवेदनशीलता; पीएम आवास योजना से जुड़ी पीड़ा पर तुरंत एक्शन लेते हुए सीएमओ को दिए निर्देश।

टुडे इंडिया न्यूज एमपी

निवाड़ी,मध्यप्रदेश :-

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के आह्वान पर चलाई जा रही “सेवा ज्योति यात्रा” को क्षेत्र में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित’ की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में तरीचर कलां के बीएलकेडी पैलेस में एक भव्य ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया, जहां जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

​आदिवासी बस्ती में पहुंचे विधायक, पेश की अनूठी मिसाल

​कार्यक्रम के दौरान निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिल जैन ने जनसेवा की एक बेहद संवेदनशील और अनूठी मिसाल पेश की। वे किसी भव्य मंच पर बैठने के बजाय सीधे तरीचरकलां की आदिवासी बस्ती के बीच पहुंचे। विधायक श्री जैन ने वहां एक पत्थर पर बैठकर आदिवासी परिवारों की समस्याएं आत्मीयता के साथ सुनीं और उनकी परेशानियों को बेहद गंभीरता से समझा।

​तुरंत मौके पर बुलाया सीएमओ, अधिकारियों को दिए निर्देश

​इस दौरान कई वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने और उससे जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान आदिवासी परिवारों ने अपनी पीड़ा विधायक के समक्ष रखी। जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक ने बिना देर किए तरीचरकलां के सीएमओ को तुरंत मौके पर तलब किया और समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

​भावुक हुए ग्रामीण, जनसंवेदनशीलता की सराहना

​एक जनप्रतिनिधि को अपने बीच इस तरह सहज रूप में पाकर और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान होते देख आदिवासी समुदाय के लोग भावुक हो उठे। ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि जब कोई नेता औपचारिकताएं तोड़कर सीधे जनता के द्वार पहुंचता है, तो शासन और जनता के बीच का भरोसा और अधिक मजबूत होता है।

​क्षेत्र की जनता लगातार तीसरी बार चुने गए विधायक अनिल जैन के सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों की जमकर सराहना कर रही है। तरीचरकलां की इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि आम जनता के बीच बैठकर उनकी बात सुनना और उनका समाधान करना ही सच्ची और वास्तविक जनसेवा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!