Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

गणतंत्र दिवस की तैयारियाँ तय समय-सीमा में पूर्ण कराएं

26 जनवरी 2026 के जिला स्तरीय समारोह को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक, अधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियाँ

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में समस्त तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के सामने स्थित मैदान में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय भवन को छोड़कर सभी शासकीय, अर्ध-शासकीय एवं शैक्षणिक संस्थानों में प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय भवन में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड ग्राउंड पर मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 8:55 बजे तथा प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण होगा।

कलेक्टर ने मुख्य समारोह स्थल पर मंच की साज-सज्जा, गुब्बारों की व्यवस्था, मुख्य अतिथि के स्वागत, पगड़ी बंधन एवं अन्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परेड का चयन एवं फाइनल अभ्यास 24 जनवरी 2026 से पूर्व पूर्ण करने को कहा गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शॉल, श्रीफल एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मान किया जाएगा।

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों पर आधारित झांकियाँ भी प्रस्तुत की जाएंगी।

उन्होंने परेड ग्राउंड के मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, अतिथियों, अधिकारियों, पत्रकारों, बच्चों एवं आमजन के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, चलित शौचालय, टेंट, साउंड सिस्टम, माइक टेस्टिंग एवं विद्युत-इंटरनेट सुविधा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति एवं स्थानीय संस्कृति पर आधारित होंगे। साथ ही नगर परिषदों एवं पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान तथा सभी शासकीय भवनों पर आकर्षक लाइटिंग एवं सजावट के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर के प्रमुख स्थानों व चौराहों पर बैरिकेटिंग, यातायात सुचारू रखने तथा भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, सुश्री स्वाति सिंह, एसडीओपी  के.के. पांडे, आरआई नीरज शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!