हिंदू सम्मेलन के प्रचार हेतु नगर में रैली
प्रभात फेरी व छात्र रैली के माध्यम से नागरिकों को दिया गया आमंत्रण

Today India News MP | निवाड़ी
30 जनवरी को स्टेडियम ग्राउंड में होगा हिंदू सम्मेलन
जिला मुख्यालय निवाड़ी स्थित स्टेडियम ग्राउंड पर 30 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदू संगठनों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों द्वारा नगर में घर-घर संपर्क कर नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।
नगर में निकाली गई प्रभात फेरी
इसी क्रम में प्रतिदिन प्रातः नगर में प्रभात फेरी निकाली जारही है। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया।

विद्यार्थियों के साथ निकाली गई रैली

इसके अतिरिक्त निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ भी नगर में रैली निकाली गई, जिसमें आमजन से 30 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
हिंदू एकता व सामाजिक समरसता का संदेश
आयोजकों ने बताया कि हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
ओरछा व निवाड़ी में होंगे सम्मेलन

इसी कड़ी में 25 जनवरी को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी ओरछा में तथा 30 जनवरी को जिला मुख्यालय निवाड़ी में हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन प्रस्तावित है।
बड़ी संख्या में सहभागिता की संभावना
![]()
आयोजक समिति के अनुसार, कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की बड़ी संख्या में सहभागिता होने की संभावना है। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।




