Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

विधायक अनिल जैन ने कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण वाहन को दिखाई हरी झंडी

30 कृषकों का दल तीन दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जबलपुर रवाना, आधुनिक कृषि तकनीकों से होंगे रूबरू

निवाड़ी। उद्यानिकी एवं खाद्य संस्करण विभाग, जिला निवाड़ी द्वारा कृषकों को आधुनिक कृषि एवं उद्यानिकी की नवीन तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 30 चयनित कृषकों का दल देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के लिए रवाना हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक निवाड़ी अनिल जैन द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण सह भ्रमण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कृषकों को शुभकामनाएं दीं। विधायक श्री जैन ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जिनसे वे वैज्ञानिक पद्धतियों, उन्नत बीजों, नई फसल किस्मों, आधुनिक सिंचाई तकनीकों एवं उद्यानिकी नवाचारों की जानकारी प्राप्त कर अपने उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकते हैं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

इस तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान कृषकों को विश्वविद्यालय में विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्नत खेती, फल-सब्जी उत्पादन, मूल्य संवर्धन, फसल प्रबंधन एवं नवीन तकनीकों की जानकारी शामिल है, जिससे किसान अपने क्षेत्र में बेहतर कृषि मॉडल अपनाने में सक्षम होंगे।
अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित


इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी  अरुण कुमार पटेल, दल प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी  राजू अहिरवार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने कृषकों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और प्राप्त ज्ञान को अपने खेतों में लागू करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम से जिले के कृषकों को नवीन तकनीकों से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!