Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेश

सरकार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार जनहित योजनाओं पर काम कर रही है : विधायक अनिल जैन

मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्रों का वर्चुअल उद्घाटन समारोह आयोजित

निवाड़ी । माननीय ग्रामीण विकास एवं कृषि केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी के मुख्य आतिथ्य में पूसा, नई दिल्ली में आयोजित “समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र: गणतंत्र दिवस अभिनंदन समारोह 2026” कार्यक्रम में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

इसी उपलक्ष्य में रामराजा संकुल स्तरीय संगठन द्वारा संचालित सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र ओरछा मैं वर्चुअल कार्यक्रम मैं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री अनिल जैन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक श्री जैन ने अपने संबोधन में केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार जनहित योजनाओं पर काम कर रही है। लखपति योजना अंतर्गत बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ मिला है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला इकाई से जिला परियोजना प्रबंधक  देवेंद्र श्रीवास्तव,  धर्मेंद्र करौरिया, श्रीमती सरोज बरार के साथ विकासखंड प्रबंधक मोहम्मद राजिक सिद्दीकी एवं समस्त विकासखंड टीम के साथ स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!