Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedचुनाव आयोगचुनाव आयोग भारत सरकारनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

लोकतंत्र में भागीदारी जीवनभर का दायित्व है : कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतर्गत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन दिवस पर पृथ्वीपुर विधानसभा के सबसे वरिष्ठ मतदाता दंपत्ति का किया गया सम्मान

निवाड़ी।
निवाड़ी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा विधानसभा क्रमांक 45 पृथ्वीपुर अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 77 पर पहुँचकर क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ मतदाता दंपत्ति का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने श्री पंचू तनय बलदेव (आयु 109 वर्ष) एवं श्रीमती सरी पत्नी पंचू (आयु 104 वर्ष), जो कि पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ मतदाता दंपत्ति हैं, को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सतत भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि इतनी अधिक आयु में भी मतदान के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता बनाए रखना समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण है। यह न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों एवं दायित्वों की भी याद दिलाता है।

कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। मतदान करना केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है, जिसका निर्वहन प्रत्येक नागरिक को जीवनभर करना चाहिए। वरिष्ठ मतदाता दंपत्ति द्वारा निरंतर मतदान में सहभागिता यह सिद्ध करती है कि लोकतंत्र में भागीदारी उम्र की सीमा से परे एक सतत दायित्व है।

उन्होंने वरिष्ठ मतदाता दंपत्ति से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जिले के समस्त पात्र मतदाताओं से आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।


इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पृथ्वीपुर  अशोक कुमार सेन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मतदान के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!