पश्चिम बंगाल में चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होंगे” — मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
चुनाव आयोग ने कहा- स्वतंत्र और पारदर्शी मतदान के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने का माहौल देने के लिए सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। चुनाव आयोग राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है। ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से निष्पक्ष चुनाव कराने का आश्वासन राजनीतिक दलों और मतदाताओं दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।




