Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघराजनीतिलोकल न्यूज़सोशल मीडिया प्लेटफार्म

निवाड़ी में भाजपा कार्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री, जिलाध्यक्ष राजेश पटैरिया और विधायक अनिल जैन रहे मौजूद

निवाड़ी में भाजपा कार्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री, जिलाध्यक्ष राजेश पटैरिया के प्रयास रंग लाए

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटैरिया के प्रयासों और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में कलेक्टर कार्यालय के सामने भाजपा के नए जिला कार्यालय के लिए जमीन खरीदी गई, जिसकी आज विधिवत रजिस्ट्री करवाई गई।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटैरिया और क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

भाजपा नेताओं का कहना है कि नए कार्यालय के बनने से जिले में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए भी यह कार्यालय संवाद और संगठनात्मक बैठकों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

जिलाध्यक्ष राजेश पटैरिया ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लंबे समय से कार्यालय के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश की जा रही थी। कलेक्टर कार्यालय के सामने जमीन मिलने से प्रशासनिक और संगठनात्मक दृष्टि से यह स्थान काफी उपयुक्त माना जा रहा है।

विधायक अनिल जैन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और नए कार्यालय के निर्माण से कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधा और एक स्थायी मंच मिलेगा।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!