गैस संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत, एक और भारतीय जहाज ने सुरक्षित पार किया Strait of
Narendra Modi सरकार की कूटनीतिक कोशिशें रंग लाई, युद्ध के तनाव के बीच LPG लेकर भारत की ओर बढ़ा भारतीय टैंकर

ईरान,भारत। ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर दबाव बना हुआ है।
इसी बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
गैस संकट की आशंकाओं के बीच एक और भारतीय जहाज ने सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक भारत आ रहे एलपीजी टैंकरों को ईरान की ओर से विशेष अनुमति दी गई थी, जिसके बाद जहाज सुरक्षित तरीके से इस संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजर पाए। इस घटनाक्रम को भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है।
यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा रास्तों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस का बड़ा हिस्सा गुजरता है।
युद्ध जैसी स्थिति के कारण कई देशों के जहाज यहां फंसे हुए हैं। ऐसे में भारत के जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिलना बड़ी राहत की बात है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह भारत को लगातार अनुमति मिलती रही तो देश में एलपीजी सप्लाई पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा और संभावित गैस संकट को काफी हद तक टाला जा सकेगा।




