https://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedअयोध्याउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशधर्मनईदिल्लीनिवाड़ीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिलखनऊवाराणसीश्रीराम मंदिरसेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, ‘दूध का दूध-पानी का पानी’ करने के लिए SIT गठित
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा- सबूत हैं तो SIT को दें, दोषी नहीं बख्शे जाएंगे; मध्य प्रदेश सहित देशभर में चर्चा

भोपाल/अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में हेरफेर के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जांच पूरी होने पर ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो जाएगा। साथ ही, उन्होंने आम जनता और शिकायतकर्ताओं से अपील की कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े कोई भी ठोस सबूत हैं, तो वे उसे सीधे SIT को मुहैया कराएं, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस घटनाक्रम ने न केवल अयोध्या बल्कि मध्य प्रदेश के धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।




