Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेश

बहनें आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानित बनें, यही हमारा संकल्प है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

लाड़ली बहना योजना की 32वीं मासिक किस्त का हुआ अंतरण

निवाड़ी | विशेष संवाददाता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों का सशक्तिकरण मध्यप्रदेश सरकार का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने माखन नगर, जिला नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना की 32वीं मासिक किस्त का अंतरण किया। इस अवसर पर 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि सीधे अंतरित की गई। साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग हेतु ₹90 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अब तक लाड़ली बहनों के खातों में ₹50,000 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा, “बहनें आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानित बनें, यही हमारा संकल्प है।” इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹206 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेशभर में किया गया।

निवाड़ी जिले की 79,233 लाड़ली बहनें हुईं लाभान्वित
लाड़ली बहना योजना अंतर्गत निवाड़ी जिले की 79,233 लाड़ली बहनों के खातों में ₹11,70,88,300 (ग्यारह करोड़ सत्तर लाख अठासी हजार तीन सौ रुपये) की राशि का अंतरण किया गया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, निवाड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद निवाड़ी के अध्यक्ष  गुलाब अहिरवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने अधिकारियों एवं लाड़ली बहनों के साथ वर्चुअल माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

लाभार्थी बहनों ने जताया आभार

लाभान्वित लाड़ली बहनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रत्येक माह ₹1500 की राशि सीधे खाते में प्राप्त होने से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिल रही है। महिलाओं ने योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती ज्योति पांडे, सीडीपीओ निवाड़ी, संबंधित अधिकारी एवं जिले की लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!