E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेश

जिला आपूर्ति अधिकारी ने कन्या छात्रावास का किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

पृथ्वीपुर स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में स्वच्छता, भोजन व पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन में जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सरिता अग्रवाल ने आज शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, पृथ्वीपुर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य छात्रावास में रह रही बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता का आकलन करना तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा।


निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी ने छात्रावास परिसर की साफ-सफाई, छात्राओं के रहने वाले कक्षों, रसोईघर, भंडारण कक्ष एवं पेयजल व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने रसोईघर में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण की स्थिति तथा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की भी जांच की और निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

श्रीमती अग्रवाल ने छात्रावास में स्वच्छता बनाए रखने, नियमित सफाई, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा रसोईघर में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छात्राओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने छात्रावास में उपस्थित बालिकाओं से संवाद कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को निर्देश दिए कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय-समय पर जांची जाएं और किसी भी कमी की स्थिति में त्वरित सुधार किया जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!