Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़निवाड़ीभोपालमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

10वीं मेरिट छात्रों को 11वीं से ग्रेजुएशन तक हर माह ₹15 हजार छात्रवृत्ति

प्रह्लाद सिंह पटेल की पहल: 550 छात्रों को मिलेगा लाभ, ड्रॉपआउट रोकने पर फोकस

 

भोपाल। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंगलवार को भोपाल में श्रम कल्याण मंडल बोर्ड और भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 10वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी गई।


इस योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को आर्थिक सहयोग देकर पढ़ाई के बीच ड्रॉपआउट रोकना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।


बैठक में श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन, कल्याण आयुक्त संजय कुमार तथा श्रमिकों एवं नियोजकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

➡️ ऐसे मिलेगी छात्रवृत्ति
10वीं बोर्ड की मेरिट सूची के आधार पर चयन
कक्षा 11वीं से स्नातक स्तर तक प्रतिमाह ₹15,000 की छात्रवृत्ति
राज्य स्तर पर प्रतिवर्ष लगभग 500 छात्र (BOCW में पंजीकृत) लाभान्वित
श्रम कल्याण मंडल के 50 हितग्राहियों को भी योजना में शामिल किया जाएगा

प्रत्येक चयनित छात्र को एक मेंटर उपलब्ध कराया जाएगा, जो राशि के उचित उपयोग की निगरानी करेगा
पंजीकृत लाभार्थियों के लिए सख्त सत्यापन प्रक्रिया, फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई

➡️ स्वास्थ्य शिविर और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड की व्यवस्था

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंजीकृत हितग्राहियों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी लाभार्थियों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे गैर-संचारी रोगों की समय पर जांच और जीवनशैली संबंधी परामर्श दिया जा सके।


मंत्री ने कहा कि शिक्षा, श्रम कल्याण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह पहल राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे वंचित वर्ग के छात्रों को आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ समग्र मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!