राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर निवाड़ी में भव्य शोभायात्रा, 32 से अधिक बुजुर्गों का हुआ नागरिक सम्मान
गहोई समाज के तत्वावधान में निकली दो-पहिया वाहन रैली और भव्य शोभायात्रा; क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन की अनुपस्थिति में जनपद अध्यक्ष निरंजना अनिल जैन रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि

टुडे इंडिया न्यूज़ एमपी ( today india news mp)
निवाड़ी (विशेष संवाददाता):
जिला मुख्यालय निवाड़ी में गहोई वैश्य समाज के गौरव, पद्म विभूषण राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में दो-पहिया वाहन रैली, डीजे-बैंड गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा तथा वरिष्ठ बुजुर्गों व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
तिगेला से मंदिर तक निकली वाहन रैली व शोभायात्रा
कार्यक्रम की शुरुआत तिगेला से हुई, जहाँ गहोई समाज के युवाओं और महिलाओं ने एक विशाल दो-पहिया वाहन रैली निकाली, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गहोई समाज के श्री लखन लाल जी मंदिर एवं यज्ञशाला पहुँची। इसके बाद यज्ञशाला प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में स्थान-स्थान पर जलपान और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
अतिथियों के विचार एवं संबोधन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती निरंजना अनिल जैन रहीं। उन्होंने खराब स्वास्थ्य के बावजूद कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कहा:
“गहोई समाज का सहयोग हमें हमेशा मिला है और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आगे भी मिलता रहेगा।”
श्रीमती निरंजना अनिल जैन
विशिष्ट अतिथि के रूप में झाँसी की संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी एवं गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन बड़कुल उपस्थित रहे।
मोहन बड़कुल ने गहोई समाज की एकता पर बल दिया एवम कहा गहोई समाज के प्रत्येक बंधु के लिए जब आवश्यकता हो तुम्हारा भाई सदैव तत्पर रहेगा।
डॉ. संदीप सरावगी ने गहोई समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए समाज के निर्धन एवं ज़रूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गहोई समाज निवाड़ी के अध्यक्ष शंकर लाल बड़ोनिया ने की। इस दौरान डॉ के.प्रकाश खरड़ एडवोकेट राजुल शेखर, अरविंद रेजा श्री जयप्रकाश नोगरैया पांडा सहित अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के जीवन एवं उनके साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
32 से अधिक बुजुर्गों और प्रतिभाओं का सम्मान
जयंती समारोह के दौरान 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समाज के 32 से अधिक वृद्धजनों को शाल, श्रीफल, पुष्पमाला और श्री लखन लाल जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा लगभग 100 वर्ष की आयु की दो बुजुर्ग महिलाओं (संतोष सेठ की माताजी एवं राजेंद्र गुप्त की माताजी) का उनके घर पहुँचकर सम्मान किया गया।
समाज की गौरवशाली प्रतिभाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भी मंच से सम्मानित किया गया:
इस विशेष अवसर पर समाज का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं और नव-नियुक्त जनप्रतिनिधियों का भी नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में पन्ना जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) आकांक्षा गुप्ता, नगर परिषद निवाड़ी में मध्यप्रदेश शासन द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैन अजय कुमार गुप्ता ‘बाबूजी’, राजस्व निरीक्षक विवेक गुप्ता एवं शक्ति भैरव सरपंच राजू गुप्ता सहित आसपास के क्षेत्रों से पधारे गहोई बंधुओं का शाल, श्रीफल और श्री लखनलाल जी का चित्र प्रदान कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सामाजिक सहभोज के साथ समापन
कार्यक्रम का सफल संचालन कवि शिवकुमार सागर मामा ने किया। इस अवसर पर संतोष गुप्ता,शरद नोगरैया, राजेंद्र खरया, सुधीर गुप्ता,संजीव नगरिया, डॉ. मैथलीशरण नोगरैया, राजेन्द्र सिजरिया,राजेन्द्र रावत,राकेश नीखरा, आशीष मोदी जगदीश मोदी, डॉ. ओमप्रकाश नगरिया सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष व युवा उपस्थित रहे। समारोह का समापन भव्य सामाजिक सहभोज (प्रसाद) के साथ हुआ।




